आज का समय पहले के बीते वक्त से काफी हद तक अलग है और इस बात का आभास हम सभी को है इसलिए इस बात पर अधिक चर्चा करने की हमे जरूरत नही| और आज के समय में एक अच्छे और दिल के सच्चे इंसान की तलाश करना बहुत ही कठिन काम है| ऐसा इसलिए भी क्योंकि आज के इस समय में लगभग हर इंसान की दो चेहरे वक्त आने पर सामने आते है पहला तो वो जिसे हमने पहले देखा होता है और दूसरा वो जिसे वो वक्त आने पर खुद-ब-खुद दिखा देते हैं| ऐसे में अब सवाल ये है के आखिर धोखेबाजो के इस संसार में आप कैसे एक अच्छे इन्सांक की पहचान करे|
हमारे अनुसार अगर हम गलत नही हैं तो आप आचार्य चाणक्य को तो जरुर ही जानते होंगे| और इसीलिए ऐसे में आपको हम आपको महान आचार्य चाणक्य द्वारा रचित किताब चाणक्य नीति के आधार पर कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिनके अनुसार आप एक अच्छे इंसान की पहचान कर सकते हैं|
आचार्य चाणक्य की नीतियों में उन्होंने में बताया है जिस प्रकार सोने को रगड़ने, काटने, आग में तपाने और फिर उसे पीटने से उसकी परख की जाती है के वह शुद्ध है या नही ठीक उसी तरह अगर किसी व्यक्ति को परखने के लिए हम इन बातन का ध्यान रखे तो हम जीवन म धोखे खाने से बच सकते हैं| हमें 4 बातों पर ध्यान रखना चाहिए|
तो चलिए हम आपको बताते हैं उन 4 बैटन के बारे में जिनसे किसी भी व्यक्ति को परखने में आपको आसानी होगी:
1- आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की परख करते वक्त उस व्यक्ति के अंदर त्याग करने के प्रवृत्ति और भावना को देखना चाहिए| वह व्यक्ति जिसमे देने के प्रवृत्ति है वह तो निश्चित रूप से दूसरों के लिए श्रेष्ठ साबित होगा और दूसरा अगर किसी व्यक्ति में त्याग की भावना नही है तो वह कभी भी किसी की भलाई नहीं कर सकता।
2- चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए हमे उसके उसके कर्मों को देखना चाहिए| जैसे के वह किन तरीकों से धन अर्जित करता है या फिर कोई अधार्मिक कार्य करता है तो उससे दूरी बनाकर रखें| क्योंकि बुरे कार्य करने वाले की संगती में रहने से आप पर भी बुराई का काफी असर पड़ता है| साथ ही ऐसे इंसान से दोस्ती रखने की वजह से व्यक्ति मुसीबत में आ सकता है।
3- आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी व्यक्ति को परखने की इस प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखना होता है के उसका चरित्र कैसा है| क्योंकि अगर व्यक्ति का चरित्र अच्छा रहेगा तो फिर ऐसे में किसी व्यक्ति की बुराई करने से वः दूर रहेगा और साथ ही मन में किसी के प्रति हीन भावना भी नहीं रखेगा|
4- अंतिम बात के आपको किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए उसके अंदर के गुणों को देखना चाहिए| जैसा कि आप लोग जानते हैं सभी व्यक्तियों में कुछ गुण होते हैं तो कुछ अवगुण भी मौजूद होते हैं जिन व्यक्तियों में अवगुण अधिक होते हैं उनसे हमेशा बचकर रहना चाहिए ऐसे लोगों से आप जितनी दूरी बनाकर रखें उतना ही अच्छा होगा।
Source link